झाँसी। सहस्त्रबाहु कलचुरी सेवा समिति की द्वितीय वर्ष की द्वितीय बैठक एक निजी होटल में आहूत की गयी | कार्यक्रम से पूर्व सर्वसम्मति से श्याम सुंदर राय एवं रामप्रताप महाजन को मासिक बैठक के लिए अध्यक्ष चुना गया अध्यक्षो द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही की स्वीकृति दी।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विशाल राय द्वारा बैठक का एजेंडा पढ़ कर सुनाया जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा दोनों हाथ उठाकर सहमति व्यक्त की | आगामी 18 अक्टूबर 2026 को ब्लू बैल पब्लिक स्कूल स्कूल सिविल लाइन में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया जिसमें अनिल राय द्वारा स्वास्थ्य शिविर का प्रस्ताव लाया गया था ,जिसमें गिरजा शंकर राय द्वारा सभी डॉक्टर मेडिसिन की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी दी प्रचार प्रसार का राजेश महाजन एवं जगमोहन ओमहरे ने भी दायित्व को सोपा गया |बैठक में 14 सदस्य कमेटी में जगमोहन ओमहरे ,राम प्रताप महाजन, श्याम सुंदर राय, राहुल राय उन्नाव गेट, राहुल राय उन्नाव गेट, राजेश राय बरुआसागर, राज कुमार राय, वीरेंद्र राय नौनंबर, आशीष राय , राजेश राय शिवाजीनगर , अनिल राय सेीपरी बाजार , रामबाबू शिवहरे आदि को कोर कमेटी का दायित्व गिरजा शंकर राय को मीडिया प्रभारी विशाल राय मूनसिटी, बंटी राय को सोशल मीडिया का दायित्व सोपा गया रक्तदान महादान एवं स्वास्थ्य शिविर को एजेंडे मे रखा | समय समय पर कैंप लगाकर कार्य को संपादित करने का लक्ष्य पूरा करने की बात रखी इस अवसर पर चतुर्भुज महाजन विनोद राय , नवीन राय गौरव राय आशीष राय आदि उपस्थित रहे | अंत में उपस्थित से पदाधिकारी का राजकुमार राय ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply