झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी से अभद्रता, मारपीट, पथराव, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

झांसी। देर रात झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पी आर बी टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट और पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची नवाबाद थाना की पुलिस फोर्स ने किसी प्रकार पी आर बी कर्मियों को बचाया। देर रात थाना नवाबाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मोठ के ग्राम पडरी निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह होमगार्ड में जवान है, और झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में डायल 112 में पी आर बी 7547 में तैनात है, मंगलवार की शाम करीब छह बजे पी आर बी को सूचना मिली कि कोछा भांवर निवासी कॉलर लक्ष्मी अहिरवार को उसका नाती अमन अहिरवार ने मारपीट की है, इस सूचना पर वह अपने कमांडर के साथ मौके पर पहुंचा और कॉलर से बात करने के बाद विपक्षी अमन अहिरवार से बात करने के लिए आगे बढ़ा तभी अमन ने उस पर पथराव कर दिया, गाली गलौज कर अभद्रता कर दी पत्थर सर में हेलमेट लगे होने से चोट नहीं पहुंचा सका। किसी प्रकार अमन को हिरासत में लिया गया तो अमन के परिवार वालों ने पूरी टीम को घेर लिया और उसे हिरासत में छुड़ाने का प्रयास करने लगें। पुलिस ने अमन अहिरवार और उसके परिवार के लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर आरोपी अमन को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *