दुर्गा विसर्जन के दौरान के चाकू, तलवार से हमला का आरोप, वीडियो वायरल

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी ताल पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक पर चाकू, तलवार से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें खटीक समाज के दो गुटों में जमकर लाठी डंडा से मारपीट दिखाई जा रही है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के सैयर गेट खटीक मोहल्ला निवासी गुड्डू उर्फ प्रिंस ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 20 अक्टूबर को अपने क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने लक्ष्मी ताल गया था। तभी पुरानी रंजिश के चलते वहां पहले से मौजूद लोगों ने लाठी डंडा, चाकू और तलवारों से उस पर हमला बोल दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *