झांसी। अवैध आतिशबाजी भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस द्वारा कमर कस कर कार्यवाही करने का मूड बना लिया है। पुलिस ने सर्व जनिक रूप से मोबाइल नंबर जारी कर आम जनता से अपील की है कि अवैध आतिशबाजी भंडारण और बिक्री की किसी भी प्रकार की सूचना हो तो इस नम्बर पर सूचित करें।
एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध रूप से आतिशबाजी बिक्री, और निर्माण और भंडारण की जानकारी हो तो 9454418432 पर सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही अवैध आतिशबाजी भंडारण और बिक्री निर्माण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
अवैध आतिशबाजी बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस करेगी कार्यवाही
Leave a Reply