झांसी। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरु द्वारा बबीना विधान सभा में सोमवार से जन संवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस जन संवाद यात्रा के दौरान वह बबीना विधान सभा के हर गांव, गली में पहुंच कर हर वर्ग के लोगों से संवाद कर उनकी और गांव की समस्याएं जानेंगे और उनका निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही इसी जन संवाद कार्यक्रम के दौरान वह ऐसे परिवारों से भी मिलेंगे जो आर्थिक स्थिति ख़राब होने पर अपनी बेटियों के हाथ पीले नहीं कर पा रहे ऐसे परिवारों की बेटियों का वह चिरगांव में आयोजित एक सौ एक सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में विवाह कराएंगे।रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह बीरू ने आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि वह चिरगांव में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने जा रहे है। जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार कर तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह सोमवार 5 अक्टूबर 2026 से बबीना विधान सभा में अपना एक जन संवाद यात्रा आपका सेवक आपके द्वार का आयोजन कर रहे है। जिसमें वह बबीना विधान सभा के हर गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में जायेंगे रात को जिस गांव पहुंचेंगे वही विश्राम कर अगले दिन सुबह श्रमदान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद यात्रा उनकी करीब बीस दिन चलेगी। इस यात्रा के दौरान वह ग्रामीणों और उनके परिवार व क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निस्तारण करेंगे। साथ ही इस संवाद यात्रा के दौरान वह उन परिवारों से मिलेंगे जो अपनी आर्थिक स्थिति ख़राब होने पर बेटियों के हाथ पीले महज कर पा रहे ऐसे परिवारों की बेटियों के हाथ पीले वह सामूहिक विवाह सम्मेलन में निशुल्क कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि घोषित करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply