झाँसी न्यूज़

यूपी आशा वर्कस यूनियन उतरी सड़कों पर, वेतन वृद्धि और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

झांसी। उत्तर प्रदेश आशा वर्कस यूनियन के तत्वावधान में जनपद की आशा कार्यकत्रियों ने आज सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। उन्होंने अपनी मांगो को रखते हुए कहा कि उनका वेतन बढ़ाया जाए और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। सोमवार को आशा वर्कस यूनियन झांसी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष भारती सिंह, सचिव अहिल्या साहू, कोषाध्यक्ष ममता कुशवाह के नेतृत्व में दर्जनों आशा कार्यकत्रियों ने आज कचहरी से पैदल मार्च शुरू करते हुए सड़क पर प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्साधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उनका वेतन राज्य कर्मचारी के समान किया जाए और समय पर दिया जाए। साथ ही उन्होंने 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर जल्द से जल्द मांगो का निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान सुनीता, रामकुमारी, नीलम वर्मा, रचना, रेखा, सुखदेवी, डोली राजपूत सहित दर्जनों आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply