झाँसी न्यूज़

बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर 50 विधायकों का सामूहिक पुतला फूका गया, 7 को छोड़ा गया

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में कचेहरी चौराहे पर 50 विधायकों के सामूहिक पुतले यह कहते हुए ” बुंदेलखंड के विधायकों शर्म करो, बुंदेलखंड राज्य की बात करो ” के साथ फूक दिए गए। झाँसी सदर विधायक रवि शर्मा, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत सहित 5 अन्य विधायक बुंदेलखंड राज्य का समर्थन कर रहे है। इसलिए उनके पुतले नहीं फूके गए। कसम राम कि खाते हैँ, बुंदेलखंड राज्य बनवायेगे एवं बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे के नारों के साथ कहा कि प्रभू श्रीराम को साक्षी मानकर तीन साल के भीतर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा किया गया था। तीन साल की जगह 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु अभी तक कार्यवाही प्रारम्भ नही हुई है। जिसके लिये सत्तादल के जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज नही उठाई गई है इसलिए उनके खिलाफ ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उ0प्र0 में होने वाले 2027 के चुनाव, म0प्र0 में होने वाले 2028 के चुनाव एवं 2029 में होने वाले आम चुनावों में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों की कलाई पर प्रभु रामराजा सरकार के चरणों में पुजवाये गये ‘‘राम बन्धन’’ कलावा बांधकर सत्ताधारी दल के प्रत्याषियों को हराने का कार्य किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि सत्ताधारी दल बुन्देलखण्ड क्षेत्र में एक चौथाई से भी कम सीटें हीं जीत पाये। 21अक्टूबर को झाँसी में प्रारम्भ होने वाले अनशन, सत्याग्रह एवं ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान में लोगों को बड़ी संख्या में जोड़ा जा रहा है। -: अन्य मांगे :- 1. बुन्देलखण्ड के सभी मेडिकल कालेजों, सरकारी अस्पतालों एवं CHC/PHC 60 % रिक्तियाँ है जो तुरंत भरी जाये 2. बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित पोषित की जगह 100% Govt. एडिड किया जाये। 3. महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज को AIIMS में उच्चकृत किया जाये। 4. बुन्देलखण्ड क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंगहोम्स उच्च स्तरीय जाँच समय बद्ध कराई जाये। विधायकों के पुतले फूकने वालो में अशोक सक्सेना एडवोकेट, रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, प्रदीप नाथ झा एडवोकेट, अनुराग मिश्रा एडवोकेट, सचिन साहू एडवोकेट, नरेश वर्मा, गोलू ठाकुर, प्रेम सपेरा, प्रभूदयाल कुशवाहा, अनिल कश्यप, राजेश लोहिया, राजपाल सिंह बुंदेला, राम जी सिंह पारीछा, अभिषेक तिवारी, शाहजहां बेगम,राधा वर्मा, शवनम खाना, रजनी वर्मा मनोज प्रजापति पारीछा,आदि आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply