झांसी में डांडिया, गरबा की धूम, डोली, कल्पना के आयोजन में उमड़ी भीड़

झांसी। नवरात्रि उत्सव शुरू होते ही मां आराधना के लिए डांडिया, गरबा जैसे आयोजनों की भी झांसी शहर में धूम शुरू हो गई है। नवरात्रि के दूसरे दिन सीपरी बाजार के पहुंज नहर के पास आयोजित डांडिया, गरबा में उमड़ी भीड़ ने जमकर उत्साह का आनंद लिया और डांडिया गरबा खेला। इस कार्यक्रम के आयोजक डोली पचौरी, कल्पना वर्मा रही।शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन समाज सेवी प्रवेश यादव लहर गांव के नेतृत्व में डोली पचौरी, कल्पना वर्मा द्वारा डांडिया, गरबा का आयोजन सीपरी बाजार के पहुंज नहर के पास स्थित राजपूत गार्डन में आयोजित किया गया। शाम करीब सात बजे आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़ा कर हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन सहित समाजसेवी सुधीर सिंह गौर, दीपक पुरुस्वानी रहे। इस दौरान मां की आराधना के लिए आयोजित इस डांडिया गरबा कार्यक्रम में महिला, बालिकाओं की उमड़ी भीड़ को देख सभी अतिथियों ने डांडिया गरबा खेला। इस दौरान आयोजक मंडल ने कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं, बालिकाओं के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *