झाँसी के युवा प्राध्यापक आशुतोष सेंगर की पुस्तक ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर लहराया परचम, अमेरिका व यूरोप में हुई प्रकाशित

झाँसी। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में झाँसी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। एक फार्मेसी कॉलेज में कार्यरत सहायक प्रवक्ता (Assistant Professor) आशुतोष सेंगर द्वारा लिखित अकादमिक पुस्तक “इंडस्ट्रियल फार्मेसी – II” का वैश्विक स्तर पर सफलतापूर्वक प्रकाशन हुआ है।यह पुस्तक अब संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और यूरोप के कई प्रमुख देशों— इटली, आयरलैंड, बेल्जियम, स्वीडन, पोलैंड, और नीदरलैंड्स के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म्स (जैसे बुक्स-ए-मिलियन, थ्रिफ्टबुक्स, लाफेल्ट्रिनेली और अमेज़न) पर वैश्विक पाठकों व शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो गई है। स्वदेशी पाठकों और छात्रों के लिए इसे भारत में अमेज़न इंडिया और पोथी डॉट कॉम पर भी जारी किया गया है।अपनी इस विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर सहायक प्रवक्ता आशुतोष सेंगर ने बताया कि इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य फार्मेसी के छात्रों को वैश्विक मानकों (Global Standards) के अनुरूप उच्च स्तरीय शोधपरक ज्ञान प्रदान करना है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और संस्थान (S.V.G.I.) के सकारात्मक एवं सहयोगात्मक अकादमिक माहौल को दिया।एक युवा प्राध्यापक की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से जहाँ छात्रों में शोध के प्रति उत्साह बढ़ा है, वहीं नैक (NAAC) जैसे गुणवत्ता आकलनों के परिप्रेक्ष्य में संस्थान और झाँसी शहर का नाम भी वैश्विक पटल पर गौरवान्वित हुआ है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *