द पीतांबरा टाउन में मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा और शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

झांसी। नव दुर्गा उत्सव पर अष्टमी के दिन उन्नाव बालाजी रोड स्थित पीतांबरा टाउन कॉलोनी में मां दुर्गा और शिव परिवार की मंत्रोच्चारण, हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। द पीतांबरा टाउन कॉलोनी के संस्थापक हैप्पी चावला ने बताया कि नव दुर्गा उत्सव के उपलक्ष्य में कॉलोनी में नव रात्रि के पहले दिन से कलश यात्रा के साथ कथा का आयोजन किया गया। आज अष्टमी के दिन मां दुर्गा और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन पूर्ण आहुति दी गई। संचालक हैप्पी चावला ने बताया कि आज पूर्ण आहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ साथ ही नवमी वाले दिन 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर एक बजे से आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *