युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त की, भाई ने ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के गणेशगढ़ में युवती ने आज विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवती के भाई ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाकर थाना में तहरीर दी है।जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के गणेशगढ़ निवासी उपेंद्र राजपूत की पत्नी रोशनी ने आज दोपहर को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका के भाई मोहित राजपूत निवासी बड़ागांव के ग्राम लिधौरा ने रक्सा थाना में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन रोशनी को ससुरालियों द्वारा लगातार उत्पीड़ित किया जाता था और आत्महत्या करने के लिए विवश किया जाता था। जिसके चलते उसकी बहन ने आज विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वही रक्सा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *