दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान अधिवक्ता के साथ मारपीट के आरोपियों का शांतिभंग में चालान होने कर अधिवक्ताओं में आक्रोश, माफी मांगने कर निपटा

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नन के पास देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए झगड़े में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का शांतिभंग में चालान करने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने मजिस्ट्रेट की अदालत के बाहर एक जुट होकर आरोपियों को जमानत न देने की मांग रखी। अधिवक्ताओं के एकत्रित होने की सूचना पर थाना सीपरी बाजार, नवाबाद सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। काफी समझाइश के बाद आरोपियों द्वारा अधिवक्ता से माफी मांगने के बाद मामला शान्त हुआ। जानकारी के मुताबिक आवास विकास निवासी अधिवक्ता शशांक देर रात अपनी कार से सीपरी बाजार से आवास विकास जा रहे थे, तभी नंदन पुरा के पास विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा प्रतिमाओं की यात्रा के चलते जाम लग गया। तभी सामने से खोड़न आशीष यादव और उसका साथी सेकी यादव स्कूटी से आ रहे थे। तभी किसी बात को लेकर अधिवक्ता से उनका विवाद हो गया। इस दौरान अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने ले आई। जहां पुलिस ने आज दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस गुरुवार को दोनों आरोपियों को लेकर अपर नगर मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचे। जहां दोनों को जमानत मिलने पर पीड़ित अधिवक्ता अपने दर्जनों अधिवक्ता साथियों के साथ वहां पहुंचा और जमानत मिलने का विरोध किया। इसकी सूचना मिलते ही थाना सीपरी बाजार सहित नवाबाद थाना का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिवक्ताओं को पुलिस द्वारा समझाने के बाद अधिवक्ता मान गए। दोनों आरोपियों ने अधिवक्ता से माफी मांगी इसके बाद अधिवक्ता अपने अपने घर लौट गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *