झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट कर बच्चों सहित उसे घर से निकाल कर दूसरी शादी करने के आरोप में बिजौली निवासी देवकी नंदन राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।बिजौली निवासी श्रीमती मोहिनी राजपूत ने थाना प्रेमनगर पुलिस को बताया कि उसके पति देवकी नंदन उसे आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करता था। बीते दिनों उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे व बच्चों को घर से निकाल दिया तथा बिना तलाक लिए दूसरी महिला से षड्यंत्र पूर्वक शादी कर ली। पुलिस ने देवकी नंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply