सेवा संकल्प अभियान के क्रम में पेट्रोल पंप व पार्को में चलाया गया परिवहन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम

झांसी। 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान अब समापन की ओर है माह भर परिवहन विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया अंतिम जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड, प्रमुख बाजार ,सार्वजनिक स्थल एवं ऑनलाइन माध्यमों पर अंतिम चरण का व्यापक प्रचार प्रसार व अभियान की उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया जिसके क्रम में सीपरी बाजार झांसी स्थित एक पेट्रोल पंप पर *संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग* के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्राधिकारी यातायात मुकेश कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में , वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर चुघ की अध्यक्षता में, आर आई राघव कुशवाहा तथा टी आई मुकेश कुमार व सारंग चुग के विशिष्ट आतिथ्य में परिवहन संबंधी जानकारी के पंपलेट वितरित कर आम जनमानस हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । इससे पूर्व महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध यात्रा परिवहन सुविधाओं की जानकारी हेतु वरिष्ठ जनों को पार्क में एकत्रित कर *विशेष संवाद* कार्यक्रम के माध्यम से उनकी परिवहन संबंधी समस्याओं को जानकर उसका तत्काल निराकरण भी किया । उक्त कार्यक्रमों का संयोजन ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉ सुश्री प्रगति शर्मा ने किया । उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य दीपशिखा शर्मा, बालकवि निष्कर्ष शर्मा, अध्यक्ष ए के सिंह, आर आर तिवारी, ए एन चक्रवर्ती,हेमलता शर्मा ,अजय तिवारी, डॉ आनंद खरे आदि वरिष्ठ जन्म व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रमों का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया। आभार राजीव बब्बर व ए के सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *