वीरांगना लक्ष्मी बाई के साथ स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले पूर्वजों के परिजनों से आवास छीनने का कुठाराघात प्रयास न करे, अन्यथा आंदोलन होगा : पूर्व मंत्री

झांसी। कैंटयूमेंट एरिया में रहने वाले दर्जनों परिवारों को आवास खाली कराने का अंतिम नोटिस मिलने के बाद वहां रह रहे लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। परेशान परिवार के लोग अपने आवासों को बचाने के लिए हर जनप्रतिनिधि और हर प्रशासनिक अधिकारी के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगा रहे है। इसी मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उन परिवारों से मिले और उन्होंने सभी को उनके आवास खाली न होने या उन्हें किसी अन्य स्थान पर रहने की व्यवस्था प्रशासन से बनवाने का आश्वासन दिया है।आपको बता दे कि खुशीपुरा और एवट मार्किट इलाका के बीच वर्षों पुराना प्राचीन मडिया महादेव का मंदिर स्थापित है। इसी मंदिर के आस पास दर्जनों परिवार अपने आवास बनाकर निवास करते है। इस स्थान को शत्रु संपत्ति मानते हुए कांट्यूमेंट बोर्ड ने काफी समय पहले यहां रहने वालों को नोटिस जारी कर इसे अपनी जमीन बताकर आवास को खाली करने की बात कही थी। जिसको लेकर कंट्यूमेंट बोर्ड और यहां के रहने वाले लोगों के बीच मध्यप्रदेश भोपाल में एक न्यायालय में मुकदमा भी चला था। इस मुकदमे में भी न्यायालय ने यहां रहने वाले लोगों को आवास खाली करने के निर्देश दिए थे। वही यहां रहने वाले लोग इसे अपने पूर्वजों की संपत्ति बता कर निवास कर रहे है। अभी बीते दिनों कंट्यूमेंट बोर्ड द्वारा अंतिम नोटिस जारी कर सभी परिवारों को आवास खाली करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी अगर आवास खाली नहीं किए गए तो बल पूर्वक खाली कराए जाएंगे। इस चेतावनी से वहां रहने वाले सैंकड़ों लोगों की रातों की नींद उड़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य मडिया महादेव मंदिर पहुंचे और परिवारों को आश्वासन दिया कि वह आवास खाली नहीं होने देंगे अगर खाली कराए गए तो उससे पहले वह प्रशासन से इन सभी परिवारों की उचित व्यवस्था कराने की मांग करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मीडिया को बताया कि आजादी के समय से यहां रहने वाले लोगों के पूर्वक रहते थे, और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना लक्ष्मी बाई के साथ लड़ाई लड़ी थी। तभी से यह उन्हीं पूर्वजों का परिवार यहां निवास करता आ रहा साथ ही कॉमेंट्यूमेंट को यह लोग मकान टैक्स भी जमा करते आ रहे है। इसके बावजूद इन लोगों को जबरन यहां से निकाला जा रहा है, उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले पूर्वजों के परिजनों से उनके आवास छीनने जैसा कुठाराघात प्रयास न करें, अन्यथा आंदोलन होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *