शराब के नशे में पति ने की थी पत्नी की हत्या, घटना छिपाने के लिए फेंक दिया था छत से, पुलिस ने किया गिरफ्तार, उगला हत्या का राज

झांसी। शराब के नशे में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को घटना के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हसिया बरामद कर हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी ने घटना को छिपाने के लिए अपनी पत्नी को छत से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था और अगले दिन सुबह अपने साथी को बुलाकर बताया कि उसकी पत्नी की छत से गिरकर मृत्यु हो गई।पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्टूबर को थाना कोतवाली पर श्रीमती गीताबाई कहार पत्नी प्रेमलाल (निवासी: इतबारा बाजार पानी की टंकी के पीछे, राजीव वार्ड, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश) द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि उसकी पुत्री दीपमाला की पहली शादी स्व. सुरेश कहार के साथ हुई थी, जिनकी मृत्यु 14.01.2026 को हो गई थी। इसके पश्चात दीपमाला, सुरेश के साथ काम करने वाले *लालाराम आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी (निवासी: नयाखेड़ा बड़ेरा, थाना बबीना, झाँसी)* के साथ रहने लगी थी। दिनांक 15.10.2026 को छोटू राय द्वारा वादिनी को सूचना दी गई कि उनकी पुत्री की मृत्यु हो गई है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त लालाराम द्वारा दीपमाला के सिर में चोट पहुँचाकर उसे छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी गई है। मृतका के साथ पूर्व में भी मारपीट की जाती थी। प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 302/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. (BNS)* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में हत्या की घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में देर रात थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं खोजबीन, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त लालाराम आदिवासी उपरोक्त को आलाकत्ल एक अदद हसिया के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/आलाकत्ल बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लालाराम आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी, नि0 नया खेड़ा बडेरा, थाना बबीना, जनपद झाँसी, उम्र 32 वर्ष ने पूछने पर बताया कि मैं व मेरी पत्नी दीपमाला, छोटू राय के यहाँ मजदूरी करते थे। दिनांक 14/10/2026 को मैं अपनी पत्नी के साथ ट्रैक्टर पर ईंट लेकर जा रहा था, तो पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मेरे साथ गाली-गलौज एवं बदतमीजी करने लगी। तो मैंने कहा कि शाम को मजदूरी का पैसा मिलने पर शराब खरीदकर लाऊँगा, तब शराब पी लेना।मैंने शाम को 4 पाउच लाए। मैं तथा मेरी पत्नी ने प्याज के साथ 2-2 पाउच पिए। मैं हसिया से दोबारा प्याज काटने लगा, तब तक मेरी पत्नी लेट गई। मैंने उसे उठाया तो वह गाली देने लगी तथा मुझसे बदतमीजी करने लगी। मैंने मना किया, तो भी नहीं मानी। मुझे गुस्सा आ गया, तो पास में रखे हुए हसिया से मारा, जो पत्नी के सिर पर लग गया। जिसके बाद वह मुझसे उलझने लगी, तो मैंने उसको धक्का दे दिया और मैं शराब के नशे में था, तो वहीं पर लेटकर सो गया।जब सुबह मेरी नींद खुली, तो देखा कि मेरी पत्नी नीचे जमीन पर पड़ी थी। उसकी मृत्यु हो गई थी। मैंने हसिया को छत से लाकर झाड़ियों में छिपा दिया था। उसके बाद मैंने अरुण से कहा कि मेरी पत्नी छत से गिरने से मर गई है, अंदर करवा दो। तो अरुण की मदद से अपनी पत्नी को अंदर रखवा दिया। उसके बाद मालिक छोटू राय के पास जाकर बताया कि मेरी पत्नी ऊपर चली गई है। उसके बाद मैं वहाँ से चला गया था। मुझसे शराब के नशे में गलती हो गई है, माफ कर दो। पूछताछ में पकड़े गए पत्नी के हत्यारोपी ने अपना नामलालाराम आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी उम्र करीब 35 वर्ष निवासी: नयाखेड़ा बड़ेरा, थाना बबीना, झाँसीपुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हसिया (आलाकत्ल) अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरी0 अंजन कुमार सिंह थाना कोतवाली झाँसी,उ0नि0 अमित तोमर चौकी प्रभारी उन्नाव गेट थाना कोतवाली झांसी, हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना कोतवाली झांसी,रि0का0 अमन प्रताप सिंह थाना कोतवाली,रि0का0 अर्पित मिश्रा थाना कोतवाली झांसी शामिल रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *