झांसी। उत्तर प्रदेश में चल रहे स्नातक निर्वाचन के अंतर्गत झांसी-इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज झांसी महानगर के खंडेराव गेट क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।जनसंपर्क कार्यक्रम का नेतृत्व बुंदेलखंड महाविद्यालय शक्ति केंद्र संयोजक एवं निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया।इस अवसर पर जिला संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधानसभा संयोजक प्रद्युम्न दुबे, जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाल, पार्षद लखन कुशवाहा, विशाल दीक्षित, महेश कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी, हेमंत परिहार, विराज राजपूत, सिद्धांत दुबे और सागर वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
