झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के काशीराय के गौदाम के पास अपने दोस्त के घर आए युवक को शराब के नशे में धुत दबंगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक कृष्ण नगर कॉलोनी ग्राम खैरा निवासी हर्ष श्रीवास ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह तीस सितंबर को अपने दोस्त के घर शाम को गया था तभी वहां मौजूद सारुख,आरुख और रहीश उर्फ कल्लू ने उसे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply