झांसी। बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध मेवाती पुरा में स्थापित होने वाली मां काली की प्रतिमा का खटीक समाज समिति द्वारा 21 अक्टूबर को विसर्जन किया जाना था। लेकिन दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारी और खटीक समाज की समिति के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर को ही मां काली की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। खटीक समाज मेवातीपुरा समिति द्वारा विजयादशमी महापर्व के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। समिति के सदस्यों ने आपसी एवं पंडित,आचार्य की सहमति से आगामी 20 तारीख को महापर्व मनाने की रूपरेखा तय की। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।समिति का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। विजयादशमी महापर्व के अवसर पर समाज के लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। समिति ने समाज के सभी लोगों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
