झांसी। गत दिनों किन्नरों के दो गुटों में बधाई मांगने को लेकर हुई मारपीट की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को देर शाम किन्नरों का दूसरा गुट पुलिस लाइन गेट पर पहुंचा और कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर जमकर प्रदर्शन कर राहगीरों और पुलिस से अभद्रता की। उनका आरोप था कि नवाबाद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के नगरा निवासी किन्नर अंशिका उर्फ अंश वंशकार शनिवार की देर शाम अपने साथियों के साथ पुलिस लाइन गेट के सामने पहुंचे और सभी किन्नरों ने अपने कपड़े उतार कर जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। उन्होंने राहगीरों के वाहनों को जबरन रोक कर गाली गलौज की और गाड़ियों पर चढ़कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची नवाबाद पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई जहां उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। हंगामा कर रहे किन्नरों का आरोप था कि नवाबाद पुलिस उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। आपको बता दे कि दो दिन पूर्व महाराणा प्रताप नगर में अंशिका किन्नर और बबली मौसी किन्नर में बधाई मांगने को लेकर आपसी में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। थाना परिसर में किन्नर अंशिका ने फिनायल का सेवन कर लिया था। जिस पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। आज वह हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद हंगामा करने पहुंची।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
