मारपीट में महिलाओं के हाथ की हड्डियां टूटना और छ दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होना, महिला सुरक्षा के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगा रही : पूर्व आईपीएस

झांसी। सात दिन पूर्व थाना नवाबाद क्षेत्र के तालपुरा में महिला और उसकी बेटी की लाठी डंडा से कि गई मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पूर्व आईपीएस ने इसे पुलिस की गंभीरता पर सवाल लगाते हुए कहा कि चार दिन पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और 17 सेकंड का मारपीट का वीडियो के बाद भी नवाबाद पुलिस द्वारा पीड़िता की एफआईआर दर्ज न करना नवाबाद पुलिस की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह लगाने के साथ साथ महिला सुरक्षा के दावों वास्तविकता पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। पूर्व आईपीएस आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पुलिस महानिरीक्षक और एसएसपी झांसी को पत्र लिखकर बताया कि 14 अक्टूबर को बच्चों के विवाद में नवाबाद थाना क्षेत्र के एवट मार्किट में नाजिया खातून और उसकी मां के साथ लाठी डंडा से बुरी तरह मारपीट की गई थी जिसका 17 सेकंड का वीडियो भी वायरल हुआ। इस घटना में नाजिया खातून की दो उंगलियों की हड्डी और एक हाथ की हड्डी टूट जाने से चार दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा। उन्होंने लिखा कि महिला सुरक्षा के दावों के बावजूद गंभीर मारपीट की इस घटना में एफआईआर दर्ज न किया जाना और दोनों आरोपियों का शांतिभंग की कार्यवाही किया जाना अत्यंत आपत्ति जनक है, बल्कि महिला सुरक्षा के दावों की वास्तविकता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने तथा निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने के साथ गंभीर चोटों के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न करने के मामले में जांच कराकर इसके उत्तरदायित्व अधिकारियों का उत्तराइत्व की निर्धारित किया जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *