प्रभा टेलर्स की फैशन की दुनिया में नितिशा स्टूडियो का शुभारंभ

झांसी। तीस वर्षों से लगातार महिला, युवतियों के लिए फैशन डिजाइन में सेवाएं दे रहे प्रभा टेलर्स की फैशन की दुनिया में एक और धमाकेदार एंट्री हुई। प्रभा टेलर्स ने महिलाओं, युवतियों के लिए आकृषित और बेहतरीन डिजाइन कपड़े के लिए अपनी दूसरी शॉप नितिशा स्टूडियो का शुभारंभ कर दिया है।सीपरी बाजार टंडन रोड गुरुद्वारा के सामने नवीन दीक्षा कुकरेजा ने अपनी नई शॉप नितिशा का शुभारंभ किया है। स्टूडियो का शुभारंभ नवीन की मां प्रभा देवी ने फीता काटकर दीप प्रवज्जलित किया। नवीन कुकरेजा ने बताया कि उनके यहां शोरूम में ब्रांडेड महिला, युवतियों के लिए शूट, सलवार आदि ब्रांडेड कपड़ों के साथ पर्स, सिंगार का प्रोडक्ट आदि मिलते है। नवीन ने बताया कि उनकी तीस वर्षों से प्रभा टेलर्स के नाम से शॉप थी अब उन्होंने आज अपने नए प्रतिष्ठान नितिशा का शुभारंभ किया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *